राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया।

राजकीय डिग्री कॉलेज राजगीर में धूमधाम से बिहार दिवस मनाया गया एवं साथ ही चित्र प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें बिहार के गौरवशाली अतीत एवं वर्तमान को चित्र के माध्यम से दिखाया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार  , नई पोखर पंचायत की मुखिया मंजू देवी बरनौस पंचायत की मुखिया संध्या देवी समाजसेवी प्रवीण कुमार प्रोफेसर सुधीर रंजन प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार राजगीर नगर परिषद एवं श्री राम नगर पंचायत के ब्रांड एंबेसडर भैया अजीत प्रोफेसर डॉक्टर धीरेंद्र उपाध्याय समाजसेवी मन्नू प्रसाद व अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि  बिहार जो पहले हमारे किस रूप में अस्तित्व में था वर्तमान में बिहार का स्थिति कैसे आया विभाग बिहार की कौन-कौन सी विभूति आ रहे हैं हम विभूतियों का हमारे बिहार में ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत में संपूर्ण विश्व में क्या कंट्रीब्यूशन रहा उसके बारे में विस्तृत रूप से उन्होंने बतलाया साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान परिवेश में जो बिहार है उसमें कैसे हम बिहार का विकास करें तत्पश्चात उन्होंने बिहार के संस्कृति के बारे में प्राचीन मध्यकाल आधुनिक काल के बारे में विभिन्न संस्कृतियों के बारे में उन्होंने विस्तृत व्याख्या किया और यहां के कॉलेज कैसे विकास करें यहां के छात्र छात्राएं कैसे राष्ट्रीय मुख्य भूमिका में योगदान निभाए इसके बारे में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने कहा कि 

इस साल 110वां बिहार दिवस मनाया जा रहा है ।

इस दिन को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह वही दिन था जब अंग्रेजों ने वर्ष 1912 में बंगाल प्रेसीडेंसी से राज्य को अलग कर दिया था ।साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार हमेशा विभूतियों को जन्म दिया है चाहे वह बात करें विश्व के प्रसिद्ध गणितज्ञ आर्यभट्ट वह भी बिहार से थे बिहार के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार के ही थे नालंदा विश्वविद्यालय जो कि पूरे विश्व में के छात्र-छात्रा यहां पढ़ने आते थे वर्तमान में जो विश्वविद्यालय खंडहर में तब्दील है उससे 2016 में यूनेस्को वर्ल्ड हेरीटेज में शामिल किया गया है । साथ ही उन्होंने  समृद्ध बिहार के संदेश देते हुए कहा कि    बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। एकता, भाईचारा, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव के साथ हम सब मिलकर बिहार को प्रगति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने और बिहार का गौरव बढ़ाने का संकल्प लें।"

इस अवसर पर नई पोखर की पंचायत की मुखिया मंजू देवी एवं भरोसा पंचायत की मुखिया संध्या देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार हमेशा गौरवशाली रहा है हर बिहार वासी को बिहारी होने पर गर्व है। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण कुमार ने कहा कि बिहार दिवस पर महाविद्यालय के द्वारा जो कार्यक्रम आयोजित हुआ है खास करके जो प्रदर्शनी लगाया गया है वह देखकर अभिभूत हैं इसी तरह बिहार के गौरवशाली इतिहास एवं वर्तमान परिदृश्य को हम लोगों को संजोय कर रखने की जरूरत है । इस अवसर पर नगर परिषद राजगीर के ब्रांड अंबेसडर भैया अजीत ने कहा कि हर बिहारी को बिहार में जन्म लेना गौरव की बात है हमारे बिहार में जन्मे  विभूतियों का हमारे बिहार में ही नहीं अपितु संपूर्ण भारत में ही नही संपूर्ण विश्व में  कंट्रीब्यूशन रहा है ।   इस अवसर पर डॉक्टर धीरेंद्र उपाध्याय ने कहा की बिहार का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है इसकी गौरव गाथा प्राचीन काल के धर्म शास्त्रों के पांडुलिपियों में बिहार के खासकर मगध साम्राज्य का प्रक्रमशाली और समर्दशाली पर प्रकाश डाला ,बिहार के विभन्न बिभूतिया के बारे में जो अप्रतिम सहयोग रहा कि परिचर्चा की  ।इसी क्रम में कॉलेज प्राध्यापक डॉ धीरेंद्र उपाध्याय ने "सोशल फिलॉसफी ऑफ बुद्धिज्म ए हिस्टोरिकल एनालिसिस" पर तक का विमोचन एक पुस्तक का विमोचन प्राचार्य डॉ अशोक कुमार एवं शिक्षाविदों के द्वारा विमोचन किया गया ।

इस अवसर पर जीवेश कुमार श्यामली भारद्वाज राहुल कुमार उपाध्याय राजीव कुमार अनुपम कुमार सोनम कुमारी विभूति कुमारी अर्पिता कुमारी सनाया कुमारी पायल कुमारी गोपाल कुमार कन्हैया लाल यादव आकाश कुमार सुमित पांडे राजाराम रजक विकास दुबे रेखा कुमारी अर्चना कुमारी मोना कुमारी सुग्रीव कुमार रोहित कुमार करण कुमार सिंटू कुमार रोशनी कुमारी पूजा कुमारी उमा कुमारी राजीव कुमार सूरज कुमार अभिषेक कुमार डॉ प्रमोद यादव मंजू मुखिया संध्या देवी मनीष कुमार प्रवीण कुमार डॉक्टर सत्येंद्र कुमार डॉ सुधीर रंजन शुभम कुमार प्रमिला देवी नीरो राजवंशी आदि लोग उपस्थित थे ।।