बिहारशरीफ:-पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को विशाल बहुमत देकर पंजाब में सरकार बनाने का दायित्व सौंपा है।आम आदमी पार्टी कि सरकार जनता के विश्वासों पर खरा उतरेगी ।
पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर जिला मुख्यालय बिहार शरीफ में आप कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।बिहार शरीफ के नाला रोड स्थित सामुदायिक भवन में आम आदमी पार्टी की द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शिव सत्य प्रभाकर ने कहा कि आम आदमी पार्टी को पंजाब में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका मिला हैं। पंजाब की जनता नें केजरीवाल के विकास मॉडल को स्वीकार किया है। केजरीवाल ने पंजाब की जनता से जो गारंटी कार्ड दिया, उस पर पंजाब की जनता ने विश्वास जताया है और अपना प्रचंड बहुमत आम आदमी पार्टी को सौंपा। पंजाब की यह जीत साबित करता है कि जो राज्य सरकार है, जनता के हित में ईमानदारी से जनता के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा और सभी के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था, महिलाओं को सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण ,बिजली और पानी पर ईमानदारी से प्रयास करेगा, जनता उसे अवश्य सफलता दिलाएगी।
दूसरी ओर राजनीति में आम आदमी पार्टी के द्वारा शिक्षित लोगों को भागीदारी बढी़ है और साबित करती है कि सभी बुद्धिजीवी गन आगे बढ़कर आम आदमी पार्टी का हाथ मजबूत करें। हम राजनीति करने नहीं राजनीति बदलने आए हैं।
0 Comments