गरीबों की मुस्कान हमारी पहचान प्रोजेक्ट के तहत फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बाटें कपड़े।

बिहारशरीफ:-गरीबों की मुस्कान हमारी पहचान प्रोजेक्ट के तहत फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बिहारशरीफ के रांची रोड,सिपाह मोड़ एवं सोगरा कालेज स्थित झुग्गी बस्ती में बाटें कपड़े।इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने फ्रेंड्ली ग्रुप के कार्यों की सराहना करते हुए ग्रुप से पाठशाला खोलने की बात कही।उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत ही ज़रूरी है समाज के विकास के लिए।साथ ही साथ ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि फ्रेंड्ली ग्रुप हमेशा आगे बढ़ कर काम करेगी एवं सदस्य हमेशा हर संभव मदद करने का प्रयास करेगी।इस मौके पर उपस्थित रहे डॉ अशुतोष,कन्हैया कुमार,नेहा खान,नदीमा गाज़ी,जूही कुमारी,समर,दिलशाद,शदाब आलम,अशुतोष कशयप,एस राजा,अमन,बेलाल,मोहम्मद आसिफ आदि उपस्थित रहे।