"धाकड़ छोरी" साइकिल गर्ल अर्पणा सिन्हा 3 दिन में ही पहुंची बिहारशरीफ से नेपाल।

बिहारशरीफ(एस राजा):-हौसले,जुनून,ज़िद अगर हो तो मंज़िल आपके कदमों में है।जी हाँ यही कर दिखाया बिहारशरीफ की अर्पणा सिन्हा,3 दिन में साइकिल से यात्रा कर पहुँची बिहारशरीफ से नेपाल।अर्पणा सिन्हा ने बताया कि आज मैं तीसरे दिन नेपाल बॉडर के हर्निया में प्रवेश कर चुकी हूँ।मार्ग के गलत दिशा में जाने से 25 किलोमीटर गलत चली गई थी।इस मिशन के लिए जिलाधिकारी एवं अन्य किसी भी अधिकारी से परमिशन उन्हें नहीं मिला फिर भी धाकड़ छोरी अर्पणा ने इस मिशन को पूरा करने में आगे रही।उन्होंने बताया कि इस मिशन का मुख्य उद्देश्य मैं यही लेकर चली हूँ कि बेटियां अपने हौसले को बुलंद करे  बेटियां भी उड़ना चाहती है।साथ ही साथ अर्पणा सिन्हा अपने परिवार का इस मिशन में सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।यह साइक्लिंग मिशन नालन्दा,वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण होते हुए नेपाल बॉडर पहुँची।