22वॉं बिहार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन।दिव्यांगजनों ने दिखाया अपना दम खम
पटना:-पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ बिहार एवं बिहार विकलांग खेल अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 2 मार्च 2022 (बुधवार) को सुवह 10:00 बजे से 22वां बिहार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2022 का आयोजन मोईनुल हक स्टेडियम, बाहरी परिसर (फुटबॉल ग्राउण्ड), राजेन्द्र नगर, पटना (बिहार) में किया गया। इस पैरा खेल-कुद प्रतियोगिता में पूरे बिहार के 28 जिला से 200 से अधिक सब-जुनियर, जूनियर एवं सिनियर वर्ग के शारीरिक दिव्यांग बहु दिव्यांग ऑटिज्म बौद्धिक दिव्यांग सेरेब्रल पाल्सी खिलाड़ी एथलेटिक्स खेल में भाग लिया। आज के खेल-कूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मशाल जलाकर मुख्य अतिथि श्री प्रवीण कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटिज) एवं श्रीमति मधु श्रीवास्तवा (समाजसेवी सह अधिवक्ता पटना हाईकोर्ट) के द्वारा किया गया। मौके पर डॉ० राजीव गंगौल (अध्यक्ष, पाटलीपुत्रा पैरेन्ट्स एसोसिएशन), श्रीमति सुलेखा कुमारी (सचिव, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसो०), संदीप कुमार (खेल निदेशक, बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसो०),सुगन्ध नारायण प्रसाद (समाजसेवी),लक्ष्मीकान्त कुमार (खेल विशेषज्ञ), संतोष कुमार सिन्हा(प्रोग्राम मैनेजर), अमृतेश कुमार मिश्रा (पी०आर०ओ०), अरबिन्द किशोर (खेल प्रशिक्षक), राम कुमार सिंह, डॉ० मो० असलम, अंतृका कुमारी, प्रेमलता कुमारी, समाजसेवी, खेल विशेषज्ञ, खेल प्रशिक्षक एवं 200 से अधिक दिव्यांग खिलाड़ी उपस्थित थे।
आज के राज्य स्तरीय पैरा एथलटिक्स चैम्पियनशिप में सब-जुनियर, जूनियर एवं सिनियर वर्ग के लिए 100 मी० दौड़, 200 मी० दौड़, 400 मी० दौड़, 800 मी० दौड शॉटपुट, डिसकस थ्रो, जेवलीन थ्रो, उँची कूद, लॉंग जम्प, क्लब थ्रो खेलो का आयोजन किया गया। खेल जारी रहने तक नालंदा जिला के प्रतिभागियों का नाम निम्न प्रकार है जो अलग-अलग इवेंट मे जिला का नाम रौशन किया।
कुंदन कुमार पांडेF57 डिस्कस थ्रो स्वर्ण पदक
अकाश कुमार T44 तृतीय स्थान 100 मीटर रन जूनियर
रौनक कुमार T44 प्रथम स्थान 100 मिटर जूनियर
अभय कुमार F37 प्रथम स्थान गोला फेक
अंशु कुमारी F54 गोला फेक चक्का फेंक प्रथम स्थान
उन्नति पटेल F36 गोला फेक प्रथम स्थान
अंश कुमार चौधरी F54 भाला फेंक द्वितीय स्थान
झंडू कुमार F54 गोला फेक चक्का फेंक तृतीय स्थान
सुदर्शन कुमार F44 गोला फेक प्रथम स्थान
चेतन कुमारF38 गोला फेक तृतीय स्थान
इसी बिहार राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के परफॉरमेंस के आधार पर पैरालिम्पिक कमिटी ऑफ इण्डिया द्वारा 28 मार्च से भुवनेश्वर, उड़ीसा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए बिहार टीम का चयन किया जायेगा एवं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाग लेंगे।
0 Comments