रूस की बमबारी के बाद यूक्रेन में नालंदा के कई लोग फंसे हैं शुक्रवार को मुखिया पुत्र समेत दो छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने का मामला सामने आया है।
बिहारशरीफ:-रूस की बमबारी के बाद यूक्रेन में नालंदा के कई लोग फंसे हैं शुक्रवार को मुखिया पुत्र समेत दो छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने का मामला सामने आया है।दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए हैं परिवार केंद्र व राज्य सरकार से छात्रों के वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं सोहसराय के खासगंज निवासी अजय शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था।रूसी हमला के बाद वाह फंस गया है उसकी वापसी के लिए परिवार चिंतित है।छात्र माता-पिता के संपर्क में है।
इस्लामपुर प्रखंड के बेश्वक पंचायत की मुखिया चंचला देवी का पुत्र रूसी हमला के बाद यूक्रेन में फंसा है निखिल कुमार लबीब इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था परिवार उसकी वापसी की गुहार केंद्र व राज्य सरकार से लगा रहा है।
#नालन्दा24 टीम
0 Comments