वेलेंटाइन डे के मौके पर युवाओं ने ओपेन माइक प्रोग्राम में पेश किए मनमोहक गीत-संगीत एवं शायरी।
बिहारशरीफ:-वेलेंटाइन डे के अवसर पर NH 31 ढाबा पर द हसमुख की एक इकाई पहली उड़ान के तरफ से युवाओं को टैलेंट दिखाने के लिए ओपेन माइक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, इस ओपेन माइक प्रोग्राम में आए होनहार युवक-युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर मंच साझा किया।इस आयोजन में संगीत,कविता,शायरी,गज़ल, कह कर एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा को परिचय दिया।इस अवसर पर पहली उड़ान के संचालक आदित्य प्रताप ने बताया कि यह आयोजन उभरती प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाएं तो हैं लेकिन उन्हें टैलेंट दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता है। जिसके कारण उनकी प्रतिभा रास्ते में दम तोड़ देती है। इसके प्रायोजक दीपक पटेल और मनीष कुमार सुमन ने युवाओं की प्रतिभा को सराहा और आगे भी हर संभव सहयोग करने का भरोसा जताया है।इस मौके पर उपस्थित कलाकार रहे सम्राट नलिन मौर्य, सूरज,सद्दू, शिवम,श्रीनिवास,अमन राज पटेल,सोहराब सिद्दीकी,जुही कुमारी,प्रातियाशा,अमन नालन्दवी, प्रिंस आनन्द,नवनीत कृष्णा,अदित्य कुमार,पुष्कर कुमार पुष्प,दुर्गेश कुमार,अमन प्रताप,एस राजा आदि उपस्थित रहे।
0 Comments