डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंहानंद की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट में चलेगा अदालत की अवमानना का केस।

उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद (Ghaziabad, UP) में डासना मंदिर (Dasnana Mandir) के मुख्य पुजारी नरसिंहानंद के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में (Contempt of Supreme Court) की अवमानना का मामला चलेगा.

अटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल (Attorney general K K Venugopal) ने सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए यति नरसिंहानंद के खिलाफ अवमानना ​​कार्यवाही शुरू करने के लिए सहमति दे दी है.मुंबई निवासी एक्टिविस्ट शाची नेल्ली ने हाल ही में नरसिंहानंद द्वारा की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी के बारे में वेणुगोपाल को चिट्ठी भेजी थी. 

इन धाराओं के तहत नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज

गौरतलब है कि यति नरसिंहानंद फिलहाल गिरफ्तार हैं. उनके खिलाफ IPC की धारा 341, 504, 506 और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया है. हरिद्वार में बीते साल 17 से 19 दिसंबर के बीच हुई धर्म संसद में कथित तौर पर भड़काउ भाषण देने के आरोपी नरसिंहानंद फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.धर्म संसद मामले में हरिद्वार में नरसिंहानंद और जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी सहित 10 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की गई है और मामले की जांच जारी है.

#नालन्दा24टीम