बिहारशरीफ में ओपेन माइक प्रोग्राम का आयोजन-होनहारों ने बिखेरे हुनर के जलवे।

बिहारशरीफ:-एनएच31 ढाबा और थिंक टी के शुभारंभ के मौके पर पहली उड़ान के तरफ से युवाओं को टैलेंट दिखाने के लिए ओपन माइक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस ओपेन माइक प्रोग्राम में आए होनहार युवक-युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखा कर मंच साझा किया।इस आयोजन में संगीत,कविता,शायरी,गज़ल,स्टोरी कह कर एक ही मंच पर अपनी पतिभा को परिचय दिया।इस अवसर पर पहली उड़ान के संचालक आदित्य प्रताप ने बताया कि यह आयोजन उभरती प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से किया जा रहा है शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रतिभाएं तो हैं लेकिन उन्हें टैलेंट दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता है।इस मौके पर मंत्री कौशलेन्द्र कुमार, इंजीनियर सुनील,डॉ अशुतोष आदि नेतागण भी मौजूद रहें।