आज बिहारशरीफ में सम्राट अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने पर अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के बैनर तले दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज भारत के प्रदेश उपाध्यक्ष सह समाजसेवी रितेश कुमार एवं मणिकांत सुमन, शशिकांत टोनी के नेतृत्व में किया गया । समाजसेवी मणि कांत सुमन ने कहा कि भारत के निर्माता चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी को भारत की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी इसी विरोध में तमाम साथियों के साथ दया प्रकाश सिन्हा का पुतला दहन किया गया । वहीं नाटककार एवम लेखक दया प्रकाश सिन्हा के खिलाप देश द्रोह का मुकदमा एवम साहित्य अकादमी पुरस्कार एवम पदमश्री समेत सभी सम्मान को वापस लेने का मांग भारत सरकार से किए । इस मौके पर डब्लू कुशवाहा ,सनी कुशवाहा,उदय कुशवाहा,परदीप कुशवाहा, समेत अन्य साथी उपस्थित थे
0 Comments