फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा स्लम बस्ती में कम्बल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया।
बिहारशरीफ:-फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा ठंड को देखते हुए आज बिहारशरीफ के सिपाह मोड़ में कम्बल एवं गर्म कपड़े का वितरण किया गया।साथ ही साथ स्लम बस्ती के बच्चों के साथ सदस्यों ने उनकी समस्याएं भी सुनी।इस मौके पर ग्रुप के सचिव एस राजा ने कहा कि फ्रेंड्ली ग्रुप गरीबों की सहायता के लिए हर संभव मदद करती है और आगे भी करती रहेगी।सदस्यों ने जल्द ही स्लम बस्ती में पाठशाला खोलने की भी बात कही जिससे सभी को बेहतर शिक्षा मिल सके।इस मौके पर उपस्थित डॉ अशुतोष, निशांत चौधरी, अशुतोष कशयप,जूही कुमारी, ज़िया,असिफ,दिलशाद,शदाब,समर इत्यादी उपस्थित थे।
0 Comments