26 जनवरी को लेकर तैयारी शुरू,तिरंगे से सजा बाजार।

बिहारशरीफ:-गणतंत्र दिवस मनाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। बाजार में विभिन्न प्रकार के तिरंगे आ गए हैं।सरकारी कार्यालयों में साफ सफाई का काम भी शुरू हो गया है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी है।हालांकि मौसम खराब होने के वजह से भीड़ कुछ खास नहीं दिख रही है।

इस बार कोरोना संक्रमण के चलते अधिकांश स्कूल बंद हैं, इसलिए सांस्कृतिक आयोजन कम होंगे। दुकानों पर झंडे, स्टीकर, बैज और टोपियां बिक्री के लिए सजी हुई नजर आ रही हैं। स्कूल-कॉलेजों मेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास चल रहा है। शहर में विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण के लिए सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी गणतंत्र दिवस के वीडियो व संदेश वायरल हो रहे हैं। खादी की बिक्री बढ़ गई है।वहीं पुलिस प्रशासन भी चौक चैराहों पर कड़ी नजर रखी हुई है।लगातार गाड़ी चेकिंग अभियान शहर में चलाया जा रहा है।शहर के कई इलाकों में दंडाधिकारी की तैनाती भी कर दी गई है।