चार दिवसीय ज़िला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता,नालंदा में ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम खम।
बिहारशरीफ:-20 दिसम्बर से 23 दिसंबर तक आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में ताइक्वांडो के खिलाड़ीयों ने अपना दमखम दिखाया। बिहार शरीफ के बिहार क्लब में जीत के बाद जिला खेल अधिकारी नरेश चौहान और आपदा विभाग कि ज्योती कुमारी ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाया और बधाई दी। इस प्रतियोगिता में सभी स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय के लिए हुआ है जो 2022 में होना है।
खास बात यह है कि इसमें हैश टैग नालंदा की होनहार बेटी शमशी फिरदौस भी शामिल थी जिन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इनकी जीत की खबर सुनकर सभी पत्रकार भाई और नालंदा ब्लड ग्रुप की टीम मौके पर पहुंची और फूल कि माला पहनाकर जीत की बधाई दी। रचयन कर्ता के रूप में कार्तिक कुमार, प्रभात कुमार चौहान, विक्रम सिंह और संजित कुमार शामिल थे।
*स्वर्ण पदक विजेता*
शमशी फिरदौस, मुस्कान कुमारी, सैयद मोहम्मद शमायल अस्दक़, दीपक कुमार वर्मा, आलोक कुमार, कुमार प्रशांत, आलोक राज, अरुण कुमार गुप्ता, आदित्य राज, अंकित कुमार, वरुण कुमार गुप्ता, दीपक कुमार, धनंजय कुमार।
रजत पदक विजेता
रिती राज, मनीष कुमार, गुलशन कुमार, अंकेश आर्या, आर्यन कुमार वर्मा।
कांस्य पदक विजेता
पुष्कर आनंद, रूद्र राज, शौर्य चन्द्रा।
0 Comments