फ्रेंड्ली ग्रुप द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल का किया गया वितरण।
बिहारशरीफ:-फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों द्वारा शहर में किया गया कम्बल वितरण।यह कम्बल वितरण सड़क किनारे सो रहे असहाय लोगों के बीच किया गया।इस दौरान सदस्यों ने कहा कि गरीबों का उत्थान करना ही हमारी मक़सद है और ऐसा कार्य सभी को करना चाहिए।हम सभी सदस्य आगे भी हर संभव मदद करेंगे।यह कम्बल वितरण बिहारशरीफ के रांची रोड, भरावपर,करगिल चौक,गगन दीवान,हॉस्पिटल मोड़,रेलवे स्टेशन,कागज़ी मोहल्ला,नई सराय,बड़ी दरगाह,पुलपर इन इलाकों में बांटा गया।सदस्यो ने कुल 100 कम्बल बांटें।इस मौके पर उपस्थित अमन नज़र,दिलशाद,शदाब आलम,अशुतोष कशयप,धनंजय कुमार,समीर,एस राजा आदि उपस्थित रहे।
0 Comments