नालंदा की वीरांगना बेटी अर्पणा सिन्हा ने फिर से एक बार दिखाया अपना दम एक साथ तीन चोटियों पर लहराए तिरंगा।
मेघी दीपनगर रहने वाली अर्पणा सिन्हा विगत कई वर्षों से जिले एवं राज्य को गौरवान्वित करने का काम करते आ रही है 7 नवंबर को लगातार चौथी बार पर्वतारोही करने गई जिसमें वो तीन चोटियों पर परचम लहरा कर 22 नवंबर को बिहार शरीफ पहुंच रही है। पहला चोटी जिओचला ट्रैक जिसकी ऊंचाई 16207 फीट है दूसरी चोटी जोनगरी टॉप जिसकी ऊंचाई 13681 फीट एवं तीसरी चोटी सिंगलीला ट्रैक जिसकी ऊंचाई 11930 फीट। अर्पणा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा इस कामयाबी से सिर्फ उनके माता-पिता ही नहीं बल्कि समस्त जिला वासी खुशी का माहौल है I
इस मौके पर सेन्सई राकेश राज ने बधाई देते हुए बताया कि अर्पणा 2012 से कराटे में अपने दम आजमाते हुए नेशनल एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 50 से अधिक मेडल प्राप्त कर चुकी है साथी ही खो खो , एथलेटिक एवं बॉक्सिंग के मगध यूनिवर्सिटी की चैंपियन रही है अर्पणा के सपना है कि वो 1 दिन माउंट एवरेस्ट पर भारत के तिरंगा लहरा कर भारत को गौरवान्वित करने का काम करें I इस कामयाबी के लिए अर्पणा सिन्हा को नालंदा जिला के कई नामचीन व्यक्तियों ने बधाई दी है जिसमें डॉ अरविंद कुमार, डैफोडिल पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ रविचंद्र कुमार, सेन्सई राकेश राज (निर्देशक एकेडमी मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन), डॉ श्याम नारायण, डॉ चंदेश्वर, डॉ अरुण कुमार डॉ विक्रम सेन पटेल एवं अन्य कई व्यक्तियों ने बधाई दिया और उज्जवल भविष्य की कामना किया।इस ट्रैक को हासिल करने के लिए अर्पणा को मॉडर्न पैथोलैब ने स्पॉन्सर किया।
0 Comments