युगा परिवार बिहार के स्वंयसेवी संस्था के माध्यम से सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत(नालंदा) के आवासीय परिसर हेल्थ युनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन।
आज दिनांक 20/11/2021 को युगा परिवार बिहार के स्वंयसेवी संस्था के माध्यम से सवारी डिब्बा मरम्मत कारखाना हरनौत(नालंदा) के आवासीय परिसर हेल्थ युनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।रक्तदान करने वाले कर्मचारियों को प्रमाण पत्र तथा डोनर कार्ड दे कर सम्मानित किया गया।
कारखाना प्रबंधक रोहित सिंह,पूर्णा नन्द मिश्र ईसीआरकेयू शाखा मंत्री,वेलफेयर इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार एवं अन्य रेलकर्मियों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया।
शिविर में एकत्रित रक्त को निरामया ब्लड बैंक पटना को भेजा गया ताकि प्रदेश भर के कैंसर पीड़ित एवं थैलेसीमिया पीड़ित लोगों की जान बचाई जा सके।
इस अवसर पर युगा परिवार के वरीय पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।साथ ही साथ के शाखा मंत्री पूर्णा नन्द मिश्र ने बताया कि रक्त दान महादान है,जिससे जरुरतमंद के जीवन रक्षा में काम आता है।
हेल्थ युनिट के सहायक मंडल चिकित्सा प्रभारी डॉ० मधुमाला एवं अन्य हेल्थ स्टाफ जय कैथल,तनवीर अंसारी,मतलूब,आलम,अरविंद कुमार,अखलेश,बबीता,नलीनी,कृष्ण अग्रवाल,परमेश प्रसाद,रनधीर प्रकाश, अंतराल कुमार,अमरजीत,मुन्नू जुली,मालती सहित युगा परिवार के सदस्य नवदीप,धर्मवीर,अंकेश एवं संतोष दिवान ने पूरी तन्मयता के साथ सहयोग करके इस रक्तदान शिविर को सफल बनाया।
0 Comments