हज़रत मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर भैंसासुर बड़ी मस्जिद में लगाया गया निःशुल्क चिकित्सा शिविर।

बिहारशरीफ:-हज़रत मोहम्मद सारे संसार के लिए रहमत बना कर भेजे गए।आप ने अपने पूरी जीवनी सारे इन्सानों को सही मार्ग दिखाने और उनकी व्यक्तित्व को निखारने में खर्च कर दी और वहदते इंसान की कल्पना को आम किया।उपयुक्त बातें अमीर मुकामी खालिद अनवर फ्री हेल्थ कैम्प के आयोजन पर कही।आपको बतादें की इस कैम्प का आयोजन मोहम्मद के जन्म दिवस के अवसर पर जमाते इस्लामी हिन्द बिहारशरीफ बड़ी मस्जिद भैंसासुर में किया गया।

इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोग शामिल होकर मुफ्त मेडिकल कैम्प से लाभान्वित हुए साथ ही साथ रक्तदान भी किया।कार्यक्रम का आयोजन आफताब हसन शम्स साहेब की निर्देशन में हुआ।संयोजक के रूप में तबरेज़ अज़ीम मौजूद रहे।वहीं डॉ रवि कुमार,डॉ तौहीद काज़मी,डॉ शहज़ाद ने उनकी सेवा भाव के लिए धन्यवाद किया।कार्यक्रम में असफहान अहमद,खालिद अहमद,तबरेज़ अज़ीम,अफ़ताब आलम,एजाज़ अहमद,कामरान नोमानी, तारिक अनवर ने स्व:एक्षिक के तौर पर अपनी ज़िम्मेदारियाँ को पूरा किया।कार्यक्रम में बड़ी मस्जिद भैंसासुर के कमिटी के सदस्यों का भरपूर सहयोग भी रहा