नालंदा हॉफ मैराथन 2021 के प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित।

बिहारशरीफ:-नालंदा हॉफ मैराथन 2021 का आयोजन गांधी जयंती के शुभ अवसर पर किया गया था।

यह आयोजन नालंदा स्पोर्ट कमेटी के द्वारा गांधी जयंती के शुभ अवसर पर किया गया था। जिस मे सह आयोजक के रूप मे नालन्दा प्रो फिटनेस क्लब (फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर) था |  

नालंदा हॉफ मैराथन 2021 जिस मे  लगभग 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था जिस मे से लड़को के लिए 7 Km तथा लड़कियों के लिए 4 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया गया था ,जिसमे  विभिन्न- विभिन्न जिलों तथा दूसरे राज्यों के प्रतिभागियों ने भी भाग लिया था । 

300 प्रतिभागियों मे से प्रथम 5 प्रतिभागी को दोनों वर्गो मे ट्रॉफी और टी शर्ट दे कर  सम्मानित  किया गया इस के अलवा टॉप 100 प्रतिभागियों को टी -शर्ट दे कर भी सम्मानित किया गया। 

सुभाष कुमार जो की मिर्जापुर उत्तर प्रदेश के निवासी है उन्होंने लड़कों के वर्ग मे प्रथम स्थान  हासिल किया तथा लड़कियों के वर्ग मे प्रथम स्थान दो लोगो ने जगह बनाई थी जिस मे सुलिखा कुमारी तथा आरती कुमारी शामिल थी। 


इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर के रूप मे संत जोसेफ़ एकेडमी शामिल था।

इस आयोजन के विशिष्ट आतिथि के रूप मे टीटी जोसेफ सर , अनिल कुमार,अवधेश कुमार , पंकज सर और डॉ ललन कुमार शामिल थे। 

जिसमे से टीटी.जोसेफ सर ने बताया की इस तरह के आयोजन से युवाओ मे खेल के प्रति खेल भावना का विकास होता है तथा समाज़ मे एक अच्छा संदेश भी जाता है। 

इस आयोजन मे शामिल  अभिषेक रंजन ने बताया की इस तरह के आयोजन से जिला का नाम रोशन होता है तथा प्रतिभागियों मे एक तरह का जोश उत्पन्न होता है इस आयोजन मे शामिल मनोज खाटेकर ,कोशी संजय खदगी  , विजय कुमार, विन्नी रॉय ,गयान सागर, मनीष गिरी और आशीष कुमार शामिल थे जो की इस आयोजन मे आयोजक कर्ता रूम में शामिल थे जो को सभी लोग नालंदा स्पोर्ट्स कमेटी के सदस्य के रूप मे नालंदा स्पोर्ट्स कमेटी से जुड़े हुए हैं इन सभी ने एक सुर मे बताया की नालंदा जिला मे विभिन्न -विभिन्न खेलों को  बढ़वा देना ही इस कमेटी का मुख्य उदेश है।