नीतीश कुमार के गृह जिला बिहार शरीफ के बड़ी दरगाह मखदूम कॉलनी में बारिश की पानी के जमाओ से लोगों का जीना महाल और नगर निगम गायब।
नगर निगम बिहार शरीफ को स्मार्ट सिटी बनाने का दावा करती है पर हालत कुछ और ही है बिहार शरीफ शहर के बिचो बीच एक मोहल्ला बड़ी दरगाह मखदूम कौलनी में बारिश का पानी बहुत ज़्यादा भरे होने के कारण वहां के निवासी लोगों का घर से निकलना भी महाल होचुका है।स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त नगर निगम बिहार शरीफ से मुलाकात की पर नगर निगम अब तक हरकत में नहीं आई है। जैसे लोगों की परेशानी से नगर निगम को मतलब ही नहीं है। तत्कालीन उस जगह पर पानी निकासी का काम कराना ज़रूरी है। साथ ही अब तक वहां रोड का भी कार्य नहीं हुआ है जो जल्द से जल्द होना चाहिए। निवासी लोग ज़िला अधिकारी एवं नगर आयुक्त से मांग कर रहे हैं के मखदूम कॉलोनी बड़ी दरगाह बिहार शरीफ में जल्द से जल्द पानी निकासी का काम करवाया जाए और साथ ही साथ रोड का निर्माण करवाया जाए।


0 Comments