बिहारशरीफ के खानकाह मोहल्ले में बैठी एक महिला को चाकू गोद हत्या का प्रयास।
बिहारशरीफ:-शहर के खानकाह मोहल्ले में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला महिला को चाकू गोद उनकी हत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी बिहार थाना क्षेत्र के गणपत निवासी सैयद हसन कादरी की 60 वर्षीय पुत्री रफत खातून को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के जख्मी को पटना रेफर कर दिया गया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि वह इधर उधर रहकर गुजर बसर करती है उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। एक बदमाश ने महिला के पेट में चाकू घोंप दिया जख्मी महिला शोर मचाते हुए बदमाश को पकड़ ली।जिसके बाद बदमाश शरीर के अन्य हिस्सों को भी चाकू से गोद दिया।लोगों की आने की आहट पर बदमाश भाग गया।बोनिफिक्स से नशा करने वाले बदमाश पर घटना का संदेह सामने आ रहा है।थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया की इलाके के सीसीटीवी की जाँच कर बदमाश की पहचान में पुलिस जुटी है।जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0 Comments