टोक्यो में आयोजित ओलंपिक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अरशद जेन ने दी बधाई।

बिहारशरीफ:-अलीशाह क्रिकेट एकेडमी के कोच अरशद जेन ने कहा कि भारत को जैवलिन थ्रो मे नीरज चोपड़ा ने टोकियो ओलंपिक मे गोल्ड दिला कर दुनिया मे भरत का नाम रौशन करने का काम किया है और ये साबित किया है की भरत सिर्फ क्रिकेट ही नही और भी खेलों मे अव्वल होता जा रहा है।

जिस तरह से टोकियो ओलंपिक मे भारत के महिला/पुरूष खिलाड़ियों ने हॉकी, कुश्ती, गोल्फ, भाल फेक इत्यादि मे प्रदर्शन किया है मेरा मान्ना है की भारत सरकार द्वारा थोड़ी और मदद करने से हम आने वाले समय मे ओलंपिक मे चीन, अमेरिका और जापान की बराबरी करते दिखेंगे।अरशद जेन ने नीरज चोपड़ा को ढेर सारी बधाई दी।