रक्षाबंधन तक आदेश को रोका जाए।
बिहारशरीफ। राष्ट्रीय उच्च मार्ग 20 का रजौली से बख्तियारपुर तक फोरलेन में परिवर्तित किया जा रहा है। बहुत अच्छा है लेकिन इसी बीच राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण कि से अतिक्रमण मुक्त एवं मापी कर चिन्हित किया गया है और आदेशानुसार सभी मकान एवं दुकान हटाने का एलाउंसमेंट किया जा रहा है। मोरा तालाब भी राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वसा गांव है यहां का पेड़ा जिला, राज्य ही देश समेत आधी दुनिया में महसूर है। जगह कमी के कारण कुछ दुकान तालाब के किनारे छोट-छोटे झोपड़ीनुमा में पेङा चाय का चल रहा है। यह जानकारी स्थानीय समाजसेवी संजय कुमार ने दिया और बताया कि पिछले कुछ साल से कोरोनाकाल चल रहा है। रोजगार धंधा ऐसे ही चौपट है ऊपर से राष्ट्रीय उच्च मार्ग को फोर लाइन में परिवर्तित करने के कारण अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है यहां सावन में पहले पेड़ा बहुत ज्यादा बिक्री हुआ करता था करोनाकाल होने के कारण वह भी बंद है। नजदीक में ही रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है कुछ पेड़ा रक्षाबंधन मे भी बिकता है। समाजसेवी कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण से मांग करते हैं कि दुकानदारों को रक्षाबंधन तक परेशान न किया जाए।

0 Comments