एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स ज़ोन के प्रांगण में फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों के द्वारा हैशटैग दबंग लेडी बॉस अर्पणा सिन्हा को किया गया सम्मानित।
बिहारशरीफ:-हैशटैग दबंग लेडी बॉस अर्पणा सिंह साइकलिंग से 8 राज्यों का सफर पूरा कर बिहारशरीफ पहुंची।3306 किलामीटर तय करके 28 दिनों में ग्रीन इंडिया का सन्देश दी है।उसी के उपलक्ष्य में आज एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स ज़ोन के प्रांगन में फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने केक काट कर स्वागत समारोह किया।इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने गौतम बुद्ध का प्रतिमा देकर उनका अभिनन्दन किया।इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण शुद्धि का संदेश के साथ अर्पणा सिन्हा का यह 3306 किलोमीटर का साइकिल से सफर तय करना नालन्दा जिले के लिए काफी गौरवान्वित है हम सभी ग्रुप के सदस्य अर्पणा सिन्हा को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।आज के इस सम्मानित समारोह में डॉ आशुतोष कुमार,सेन्सई राकेश राज,जूही कुमारी, दिलशाद फ़ारूक़ी, एस राजा,शदाब,हसीब रहमान,संध्या रानी,रिया भारती,अंकिता राज मौजूद रहे।

0 Comments