पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार की अध्यक्षता मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित।

बिहारशरीफ(एस राजा):-आज प्रखर राष्ट्रवादी,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष,पूर्व प्रधानमंत्री,भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में बिहारशरीफ उत्तरी मंडल के अध्यक्ष अमरेश कुमार की अध्यक्षता मे श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भारतीय राजनीति में उनका योगदान एवं  विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के युगपुरुष कहे जाते हैं इनका स्वच्छ राजनीति,राजनीतिज्ञ अनुभव एवं सूझ बूझ का सम्मान विपक्षी दलों के नेता भी करते थे।  इनका सम्पूर्ण जीवन काल देश के प्रति समर्पित रहा।भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के लिए इनके विचार प्रेरणास्त्रोत है।       इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि हमसभी कार्यकर्ताओं के लिए अटल जी प्रेरणादायक हैं,आज अटल जी,श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी जैसे महापुरुषों ने जिस पौधे को अपने खून पसीने से सींचा था आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर विशाल वटवृक्ष के खड़ा है। हमसभी कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करते हुए इसे और भी अधिक मजबूत बनाएं क्योंकि अन्य पार्टियां राजनीति करती है परंतु भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रनीति करती है, इस पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वप्रथम है। आज माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश अभूतपूर्व गौरवशाली उपलब्धियों को प्राप्त कर रहा है। विश्व में आज भारत को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। देश की जनता विशेषकर गरीबों के लिए सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ करोड़ों भारतवासियों को प्राप्त हो रहा है।         इस अवसर पर जिला मंत्री डाॅ.आशुतोष कुमार, जिला मिडीया प्रभारी अमित गौरव, महानगर अध्यक्ष अमरेश कुमार, नगर उपाध्यक्ष तरूण कुमार, नगर मंत्री विश्वनाथ कुमार, प्रेम सागर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरविंद पटेल, साहिल राजवीर, शिवम् भारती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे, एवं स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सदैव देशसेवा के लिए संकल्प लिया।