स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बच्चों की बीच मनाया जश्ने आज़ादी।

बिहारशरीफ:-स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने आज बच्चों के बीच मनाया जश्ने आज़ादी।सदस्यों ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आज सुबह बिहारशरीफ के रांची रोड बस स्टैंड स्लम बस्ती,कारगिल चौक,रैन बसेरा,बड़ी दरगाह,मोड़ा पचासा इन इलाकों में छोटे बच्चों के बीच मिठाई एवं झंडा बांट कर खुशियां बाटी।इस मौके पर ग्रुप के एडमिन सैयद मोहम्मद शादाब आलम ने बताया कि गरीबों एवं बेसहारों के बीच हमारी संस्था हर संभव मदद करेगी।शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए भी जल्द से जल्द हमारी संस्था इस पर ध्यान देगी।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आए भाजपा नेता डॉ आशुतोष ने फ्रेंड्ली ग्रुप के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि दोस्तों के बीच बनाया गया यह ग्रुप काफी सक्रिय है हम धन्यवाद करते हैं सभी सदस्यों का इस तरह का कार्य करने के लिए।इस मौके पर ग्रुप के सैयद मोहम्मद शादाब आलम,आसिफ शेख,दिलशाद फारूकी,सत्यम कुमार,मोहम्मद सरफ़राज़,अदनान मलिक,मनीष कुमार, मनोज झा,दीपक गांधी कुशवाहा,एस राजा आदि शामिल रहे।