स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहारशरीफ के बाज़ारों में बढ़ी रौनक।सुरक्षा के पुख्ते इंतेज़ाम।
बिहारशरीफ:-देश के राष्ट्रीय पर्व को लेकर शहर पूरी तरह से तिरंगे के रंग में रंग गया है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहारशरीफ के बाज़ारों में भी काफी भीड़ देखी जा रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस को विशेष बनाने के लिए खुद डीएम ने सभी विभागों के साथ-साथ जनता तक को इसे त्योहार के रूप में मनाने के लिए कहा है। वहीं शहर के खासकर पुलपर, नईसराय, भरावपर की तमाम मार्केट में तिरंगे झंडे के साथ तिरंगे में रंगे कई आइटम जोर शोर से लोगों द्वारा खरीदे जा रहे हैं। बच्चों के साथ-साथ बड़े भी पतंगों की भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं।शहर के बाजार में काफी दिनों के बाद गुलज़ार देखने को मिला। भरावपर के बाजारों में तिरंगों की डिमांड भी बढ़ती जा रही है
बाजारों में तिरंगे से लेकर आजादी के जश्न में डूबी हर पतंग मिल जाएगी। जिनकी लोग जमकर खरीददारी कर रहे है। एक तरफ छोटे बच्चे जहा छोटा भीम, बालवीर, बेन टेन की तस्वीर छपी पतंग पसंद कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ व्यस्क लोग तिरंगे के रंग में रंगी पतंग के साथ मोदी पतंग को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस बार कई तरीके के मांझे भी बाजारों में आ गये हैं। भरावपर झंडे की दुकान लगाने वाले हरीश कुमार ने बताया कि पतंग तो खूब बिक रही है। लोग ज्यादातर तिरंगे वाली पतंग खरीद रहे हैं। बच्चों को कार्टून वाली पतंग पसंद आ रही है।इस बार का बाज़ार अच्छा देखने को भी मिल रहा है।वहीं कमरुद्दीनगंज निवासी झंडे बनाने वाले रेहान उल हक़ ने बताया कि इस बार प्लास्टिक के झंडे की डिमांड काफी बढ़ी है हालांकि कागज़ के झंडे की बिक्री इस बार कम है।तिरंगे वाली पतंग की भी काफी डिमांड पहले से बढ़ी है।आपको बताते चलें कि सुरक्षा के भी कड़े इंतेज़ाम है।लगातार पदाधिकारीयों द्वारा गाड़ी चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।सभी चौक चैराहों पर दंडाधिकारी पुलिसकर्मियों की भी मौजुदगी देखा गया।

0 Comments