फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बांटे स्टडी किट।
बिहारशरीफ:-शहर के रांची रोड स्थित स्लम बस्ती में फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने बांटे स्टडी किट।इस किट के जरिए बच्चे पढ़ेंगे और कुछ नया सीखते नजर आएंगे।इस मौके पर फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि लॉक डाउन के दौरान बच्चों के पठन पाठन का कार्य की गति धीमा हुई है।इस जिसको देखते हुए हमारी टीम ने आज स्टडी किट का वितरण किया।बच्चों से फ्रेंड्ली ग्रुप के सदस्यों ने राय लिया जिसमें सभी बच्चों ने पाठशाला खोलने की माँग भी की।इस मौके पर डॉ आशुतोष,हसीब रहमान,एस राजा,शाकिब नवेद,शदाब,आसिफ उपस्थित रहे।


0 Comments