अलीशाह क्रिकेट एकेडमी में आज से शुरू हुआ खिलाड़ियों का ट्रेनिंग।

बिहारशरीफ:-अनलॉक 5 गाईडलाइन के अनुसार 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ सभी तरह के प्रशिक्षण संस्थानों को खोलने का आदेश गृह मंत्रालय, बिहार सरकार द्वारा दे दिया गया है।

अनलॉक 5 के दिशा निर्देशों के बाद शहर के अलीशाह क्रिकेट एकेडमी के कोच मो अरसद जेन ने उत्साह पूर्वक बताया की कोरोना के कारण लगभग दो वर्षों से क्रिकेट प्रशिक्षण का कार्य बाधित चल रहा था बिहार सरकार द्वारा 50 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए प्रशिक्षण देने का आदेश क्रिकेट खिलाडियों के लिए काफी खुशी की बात है।अभी हाल ही में बीसीसीआई द्वारा अक्टूबर-नवंबर 2021 से घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम की घोषणा की है ।अब खिलाडियों को अपनी तैयारी करने का समय मिल जाएगा और वो राज्यस्तरीय तथा राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकेंगे और अपने अपने राज्य की ओर से खेलकर अच्छा प्रदर्शन भी कर सकेंगे।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में लिखा कि प्रशिक्षण संस्थाओं को खोलने के आदेश का मै स्वागत करता हुं और मुख्यमंत्री बिहार नितीश कुमार को धन्यवाद देता हूँ।