इंडियन नेशनल लीग नालन्दा ने आज एडीएम को सौंपा ज्ञापन।

बिहारशरीफ:-राज्य में द्वितीय भाषा उर्दू की उपस्थिति सकेंत पट एवं मार्ग पट में दर्ज कराने के उद्देश्य से आज इंडियन नेशनल लीग नालन्दा ने नालन्दा एडीएम नौशाद आलम को ज्ञापन सौंपा।इस मौके पर लीग के सदस्यों ने कहा कि उर्दू न सिर्फ मुल्क की अहम ज़ुबान है बल्कि गंगा जमुना तहज़ीब भी है।साथ ही साथ उन्होंने कहा कि उर्दू ज़ुबान अंगेज़ों के खिलाफ जंग हथ्यार भी थी।एडीएम नौशाद आलम ने ज्ञापन सौंपते हुए इस सिलसिले में जल्द से जल्द कार्य करने की बात बताई।इस मौके पर इक़बाल उज़ ज़फ़र,तबरेज़ आलम,परवेज़ आलम,सोनू रजाक इत्यादि लोग शामिल रहें।