राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में नए प्रभारी प्राचार्य ने किया योगदान ,भव्य स्वागत ।
राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर नए-नए प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक कुमार ने किया योगदान आपको बताते चलें कि डॉ अशोक कुमार बीडी कॉलेज पटना के प्रोफेसर है एवं वर्तमान में राजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर का प्रभाव उनको दिया गया है इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राजगीर डिग्री कॉलेज के विकास के लिए जो भी यथा संभव हो सकेगा उसके लिए प्रयासरत रहूंगा मुख्यमंत्री जी का गृह जिला भी है इसको देखते हुए भी मुख्यमंत्री जी का भी अभी विशेष ध्यान है और ऐसे भी नालंदा जिला मुख्यमंत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है ।।
आने वाले दिनों छात्र -छात्रों व कर्मियों से सबन्धित जो भी समस्याएं होंगी उनको दूर करने का प्रयास किया जायेगा ।।
पाटलिपुत्र विश्विद्यालय का भी विशेष ध्यान इस कॉलेज पे है ,एवं सरकार से भी यहां अन्य बाकी कार्यो के लिए आग्रह किया जायेगा ।
इस अवसर पर एस यू कॉलेज हिलसा के प्रचार्य डा जेपी सिंह , बी .डी. कॉलेज के प्रो प्रेमराज सिंह , डॉ धीरेंद्र उपाध्याय , उमराव प्रसाद निर्मल , डॉ अमित पासवान ,साबो देवी ,मन्नू सर , डॉ अनिल कुमार , श्याम किशोर भारती , जीवेश कुमार , अनुपम कुमार ,राजीव कुमार ,नीरो राजवंसी , प्रमिला देवी ,मनोहर चौधरी , गोलू यादव ,रमेश पान ,अनमोल वर्मा ,सूर्य कुमार , ललित प्रसाद ,कन्हैया लाल यादव,गोपाल कुमार ,धर्मबीर कुमार सागर कुमार ,राहुल कुमार रितेश कुमार आदि उपस्थित थे ।

0 Comments