लोकजनशक्ति पार्टी का कमजोड़ पड़ना दलित समाज के लिए चिंताजनक:रमेश
पटना: भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने बयान जाड़ी कर कहा कि लोकजनशक्ति पार्टी संविधान की ढाल है।रमेश कुमार ने कहा कि आए दिन दलितों शोषितों गरीबों पर अत्याचार की घटनाएं प्रकाश में आती रहती है साथ ही बाबा साहब के द्वारा दलितों को दिए संविधान पर भी खतरा मंडराता रहता है ऐसी स्थिति में लोकजनशक्ति को कमजोड़ पड़ना समस्त दलित समाज के लिए चिंता जनक है।उन्होंने कहा कि वे चिराग ही हैं जो चाहे मुद्दा हो आरक्षण को 9वीं अनुसूची में डालने के दवाब बनाने का आरक्षण बचाने का या फ़िर दलितों के अधिकारों की रक्षा करने का सभी में ईमानदारी औऱ कर्मठता से आवाज़ उठाते रहें हैं। उन्होंने समस्त बिहार वासियों से चिराग़ को समर्थन देने की अपील की।उन्होंने लोकजनशक्ति पार्टी के अंतर्कलह के सम्बंध में कहा कि सभी अच्छे से जानते हैं लोजपा के असली वारिस कौन हैं।रमेश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान जी के न रहने का फ़ायदा कुछ मौकापरस्त लोगों ने उठाना चाहा लेक़िन वे सफ़ल नहीं हो सके क्योंकि लोजपा का पूरा कुनबा चिराग़ के साथ हैं वे भलीभांति जानते हैं कि कौन हमारे नेता हैं।रमेश कुमार ने कहा कि इस आपत्तिजनक घटना के घटित होने के बाद से ही जिस प्रकार लोजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पूरे बिहार की जनता ने चिराग़ पासवान को
अपना समर्थन और प्यार दिया यह काफ़ी है साबित करने के लिए की चिराग़ ही लोजपा औऱ दलितों के नेता हैं।

0 Comments