बिहारशरीफ-शहर की गतिविधियों के साथ यातायात व्यवस्था पर नज़र रखी जाएगी।आईसीसीसी-एमएसआई प्रोजेक्ट के तहत कैमरा और ट्रैफिक लाइट सिस्टम लग रहा है 15 दिन के अंदर शुरू होगा काम एवं 9 प्रमुख चौराहों पर लगेगा ट्रैफिक लाइट सिस्टम।नगर आयुक्त ने बताया कि कैमरा के साथ साथ शहर के 9 प्रमुख चौराहों पर ट्रैफीक लाइट सिस्टम लगाया जाएगा।इन चैराहों में देवीसराय चौक,कारगिल चौक,17 नम्बर तिराहा,सोहसराय तिराहा,खंदक मोड़,अम्बेर चौक,भैंसासुर चौक,हॉस्पिटल चौक,भरावपर चौराहा शामिल है।जिसमें कुछ चौराहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स की भी व्यवस्था होगी।साथ ही साथ शहर के अस्पताल चौक,17 नम्बर चैराहा,पिचासा मोड़,कारगिल चौक,सोहसराय चौक,पिचासा मोड़,कारगिल चौक,सोहसराय चौक तिराहा,रामचंद्र पूर बस स्टैंड,खन्दक मोड़ में मैसेज डिसप्ले साइन बोर्ड लगाया जाएगा।

0 Comments