बिहार शरीफ में आलिया क़ादरीया आबदिया तेगया मोहल्ला गढ पर में उर्स हज़रत इमाम साहब किब्ला मनाया गया।

बिहारशरीफ-आलिया क़ादरीया आबदिया तेगया मोहल्ला गढ पर में उर्स हज़रत इमाम साहब किब्ला मनाया गया। इस मौके पे खानकाह के सज्जादा नशीन सैयद शहज़ाद आबेदीन क़ादरी तैगी ने कहा के हज़रत इमाम जैनुल आबेदीन क़ादरी तैगी रहमतुल्लाह अलेह ने अपनी पुरी ज़िंदगी अल्लाह और उसकी रजा के खातिर गुज़ारी आप कलकत्ता चूड़ी पाड़ा पार्क सर्कस में जामा मस्जिद में 55 साल तक एक ही मस्जिद में इमाम करते रहे। सज्जादा नशीन ने बताया के आप हज़रत सरकार तैग अली शाह (सरकारे सुरकहीं) रहमतुल्लाह आलेह के खलीफा हैं। 

उर्स कोविड-19 की वजह कर कम लोगों के साथ सिर्फ फातिहा के साथ उर्स मनाया गया। साथ दुआ की गई के अल्लाह पाक इस बीमारी से जल्द से जल्द निजात दे ताके मुल्क का माहौल सही हो सके। इस मौके पर मौलाना सैयद नूरुद्दीन असदक, हाफिज महताब आलम मखदूमि, सैयद शहजाद कादरी, हाफिज महताब आलम चांद पूर्वी, और इत्यादि लोग मौजूद रहे।