बिहारशरीफ में अल्पसंख्यक समुदाय अब बिना हिचकिचाहट के लगवा रहे हैं वैक्सीन।
बिहारशरीफ:-टिका लेने के प्रति अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में डर,भ्रांति फैला हुआ है।मगर अब शहर में अल्पसंख्यक महिलाओं एवं पुरुषों का टीकाकरण में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते देखा जा रहा है।इस भृम को दूर करने में मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ साथ अल्पसंख्यक समुदाय के सचिव एवं मस्जिद के इमाम का भी बेहतर सहयोग रहा और अब अल्पसंख्यक समुदाय बिना डर के वेक्सिनेशन ले रहे हैं एवं दूसरों को भी लेने के लिए जागरूक कर रहे हैं।पूर्वान्त में टीकाकरण का प्रतिशत काफी निराशाजनक शहर में देखा गया।आलम यह था कि लोगों में टीकाकरण को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म था तमाम जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन व अपील के बाद भी अल्पसंख्यक समुदाय के अधिकांश लोग टिका लेने से दूर थे।

0 Comments