बिहारशरीफ पहुंचे बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज़ हुसैन।भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनन्दन।
बिहारशरीफ:-बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज़ हुसैन का नालन्दा की धरती मोरा तालाब में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनन्दन किया गया।मौके पर शहनवाज़ हुसैन ने कहा की राज्य में अब नए उधोग लगाए जाएंगे जिससे युवाओं को संबल मिलेगा एवं बिहार की स्थिति और भी मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता का हम पर बेहतर विश्वास है और जनता ने जो उम्मीद लगाई है की बिहार हर क्षेत्र में आगे हो तो हम उद्योग धंधे विकसित कर आगे होंगे।

0 Comments