बक्सवाहा के जंगल को बचाने के लिए अब अशहरूल हक भी आए आगे।
राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी (RSMP Party) के प्रमुख सुप्रीमो सह संस्थापक एंव राष्ट्रीय अध्यक्ष मो अशहरूल हक ने बक्सवाहा के जंगल एवं वृक्षों की कटाई पर विरोध प्रदर्शन करने को कहा है अगर कटाई नहीं रोका तो दिल्ली के इण्डिया गेट पर राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी और भारत के कई अन्य राज्यों में बिहार झारखंड बंगाल उत्तर प्रदेश सभी राज्यों में भी पार्टी आंदोलन करेगी|
बुंदेलखंड के बक्सवाहा में हीरा खनन के लिए जंगल को काटे जाने की चल रही प्रक्रिया के विरोध का दौर जारी है| जंगल को बचाने के लिए अब राष्ट्रीय सेक्युलर मजलिस पार्टी भी आगे आने लगी है, पार्टी सुप्रीमो मो अशहरूल हक ने वृक्ष कटाई को रोकने पर जोर दिया और कहा कि वर्तमान समय में कोविड-19 के दौरान पेड का महत्व समझ में आ गया है हीरा खनन से ज्यादा खास जंगल के पेड है ईसलिए जरूरी है कि बक्सवाहा जंगल को बचाया जाए ईस संभावित कटाई को हर हाल में रोकना होगा, ईस लड़ाई में जब तक स्थानीय लोग आगे नहीं आएंगे तब तक यह लड़ाई अधुरी मानी जाएगी और अशहरूल हक ने ये भी कहा कि यह जंगल की कटाई अब राष्ट्रीय मुद्दा है|
सरकार सभी जंगल के वृक्षों का सर्वेक्षण कराए और सभी को वर्गीकरण करके सुरक्षित करे ईसके लिए सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण विशेषज्ञों की कमेटी बना कर कार्य करना होगा|
सभी पर्यावरण प्रेमी जन-मानस को आगे आना होगा तभी सरकार बैकफुट पर जाएगीजाएगी, जिस प्रकार से सोशल मीडिया के माध्यम से इस लड़ाई को एक गति दी गई है, ईसी प्रकार से गाँव-गाँव में पर्यावरण बचाने को लेकर मुहिम चलाई जाएं| देश में पहले भी जंगल में पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन चलाया गया था|
ज्ञात हो कि बक्स्वाहा के जंगल में हीरे का भंडार पाए जाने के बाद खनन का काम एक कंपनी को सौंपा जाने की तैयारी है. इस कंपनी को लगभग 382 हेक्टेयर वन क्षेत्र लीज पर दिया जाने वाला है. यह घना और समृद्ध जंगल तो है ही साथ में यहां से लोगों की आजीविका चलती है. इससे संस्कृति भी जुड़ी हुई है. यही कारण है कि सरकार की कोशिशों का विरोध शुरू हो गया है.
बक्सवाहा के जंगल हीरा खनन के लिए निजी कंपनी को सौंपे जाने की प्रक्रिया के खिलाफ मामला एनजीटी में भी पहुंच गया है. जहां इस पर सुनवाई होनी है.
ईधर अशहरूल हक ने भी मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कह दी है और कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने को कहा है अब ये मामला देशव्यापी और तुल पकडता जा रहा है|

0 Comments