स्वर्णिम कश्मीर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार संकल्पित- बिट्टू चैंपियन

 बिहारशरीफ-धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में अमन चैन। सबकी बात सुनना प्रधानमंत्री जी की उत्कृष्ट राजनीतिक सोच का परिचायक।
    भाजपा मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा नालंदा सौरभ कुमार उर्फ बिट्टू चैंपियन कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद वहां अमन चैन कायम हुआ है। आतंकवाद को पूरी तरह खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों के जवान लगातार करवाई कर रहे हैं।
   राजधानी दिल्ली में 24 जून को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अध्यक्षता में होने वाली बैठक के लिए जम्मू कश्मीर के 14 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिसमें तत्कालीन राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल रहेंगे। यह प्रधानमंत्री जी की उत्कृष्ट राजनीतिक सोच है कि वे सभी के साथ विचार विमर्श करने में कभी पीछे नहीं रहते।
   सौरभ कुमार उर्फ बिट्टू चैंपियन
   भाजपा मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा नालंदा