पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने जिले में वृक्षसेवम कार्यक्रम की शुरुआत की।

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरएसएस के स्वयं सेवकों ने जिले में वृक्षसेवम कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके तहत पहला दिन हवेली गाँव में ग्रामवासियों के साथ मुरौरा पंचायत सरकार भवन में फलदार एवं छायादार पौधे लगाए।  स्वयंसेवकों ने गाँव के लोगों में जागृति बढ़ाने के उद्देश्य से उनके बीच 200 पेड़ों का वितरण भी किया जिसे मिसन हरियाली से प्राप्त किया गया था। साथ ही यह भी संकल्प लिया की वे हर पौधे का संरक्षण भी करेंगे। जिला सम्पर्क विभाग प्रमुख डॉ बिनित लाल ने कहा की प्रकृति पूजा की हमारी संस्कृति सुदृढ़ हो इसका हमलोग इसके सहारे गिलहरी प्रयास कर रहे हैं। पूरे साल इस कार्यक्रम के तहत जिले में पौधे लगाए जाएँगे साथ ही लोगों के बीच बाँटे भी जाएँगे। सभी लोगों ने साथ में यह भी प्रण लिया की किसी व्यक्ति से मुलाक़ात के दौरान भेंट स्वरूप एक तुलसी का पौधा देने के प्रचलन की शुरुआत की जाएगी। जिला कार्यवाह शिशु रंजन, महाविद्यालय छात्र प्रमुख प्रिंस पटेल, भारतीय मज़दूर संघ के सोनू अशोक, स्वयंसेवक सोनू कुमार, रवि कुमार, चन्द्रमणि ने भी पौधे लगाए एवं वितरित किए।