महान समाजवादी नेता, पद्म विभूषण से सम्मानित, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री, नालंदा व मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद, समता पार्टी व जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पत्रकार, कुशल राजनीतिज्ञ श्रद्धेय एवं प्रख्यात श्रमिक नेता स्व. जार्ज फर्नांडिस के 91वी जयंती के अवसर पर, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। 

युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि समाजवादी नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडीस की पहचान फायर ब्रांड नेता के रूप में थी। जॉर्ज राष्ट्रीयस्तर के नेता थे, लेकिन बिहार से अधिक लगाव होने के कारण उन्हें बिहारी नेता के रूप में भी पहचान मिली। वे बिहार से सात बार सांसद रहे। मुजफ्फरपुर से पांच बार व नालंदा से दो बार चुने गए थे। जॉर्ज साहब की नालंदा के विकास में बहुत बड़ी भूमिका रही। राजगीर का आयुध कारखाना, सैनिक स्कूल और नालंदा बीड़ी मजदूर अस्पताल सब उनकी देन है।


जॉर्ज साहब सरल और सादगी के प्रतीक थे। उनके जैसे व्यक्तित्व के नेता अब नहीं हो सकते हैं। बिल्कुल आम आदमी के तरह जीवन बसर करने वाले जॉर्ज साहब रक्षा, संचार, उद्योग, रेल आदि कई महत्वपूर्ण विभाग के भारत सरकार में मंत्री रहे। बहुत बड़े समाजवादी विचारक रहने के बावजूद रहन-सहन बिल्कुल साधारण आम आदमी की तरह रहा है। हम सब लोग उनके सादगी के ऋणी हैं।

इस मौके पर, जदयू नेता कुंदन कुमार, धनंजय कुमार, अभय प्रताप, रूपेश पटेल, रजनीश ठाकुर, आदि कई युवा नेता ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।