सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी से लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश की भावना।

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद माननीय पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर स्वराज पार्टी के युवा नेता दीपक कुमार दांगी ने विरोध प्रकट किया है.उन्होंने बताया है कि जहां इस संकट की घड़ी में पप्पू यादव लोगों हमदर्द और सिस्टम की नाकामी को लोगों को बीच उजागर कर रहे थे. वही बिहार और केंद्र सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए जाप सुप्रीमो माननीय पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन को एक षड्यंत्र के तहत  गिरफ्तारी कराई गई है. श्री दांगी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आज हम सब पप्पू यादव के गिरफ्तारी के खिलाफ सड़क पर नही उतरे तो कल इस इस तरह के विकट परिस्थिति में कोई भी व्यक्ति या संस्था जन सेवा करना नही चाहे गा .साथ ही साथ इस तरफ की धटना से मानवीय मूल्यों मे भी गिरावट आए गा. श्री दांगी ने बिहार सरकार से पप्पू यादव की अभिलंब रिहाई की मांग की है.*