इस बार पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव में प्रदेश की राजनीति में एक नया इतिहास लिखा गया है। प्रदेश में कई दशकों तक सरकार में रहने वाले Communist और देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस पहली बार खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

वहीं दूसरी तरफ मीडिया के माध्यम से पूरे चुनाव भर देश भर में चर्चा में रहने वाले छोटे छोटे राजनैतिक दल जो King Maker बने घूम रहे थे। वो सभी अपनी अपनी जमानतें तक नहीं बचा सके। सबकी औक़ात चुनाव के रिजल्ट ने बता दी। इस चुनावी रिजल्ट में सिर्फ दो राजनैतिक दल ही दिखाई दे रहे थे।

लेकिन पुरा रिजल्ट सामने आने के बाद एक पार्टी ने सभी राजनैतिक पण्डितों को चौंका कर रख दिया। इस चुनाव का पूरा परिणाम आने के बाद TMC और BJP के अलावा एक सीट जीत कर एक पार्टी और नज़र आई यानी जहाँ बंगाल में Communist, Congress और तथाकथित King Maker या सुपारी दल इस चुनाव में एक सीट जीतने की ताक़त तक नहीं जुटा सके वहाँ बिहार से बंगाल पहुँच कर अपने पहले चुनाव में ही एक सीट जीत कर अपना परचम लहराने वाली #राष्ट्रीय_सेकुलर_मजलिस_पार्टी ने अपने ऊपर हँसने वालों के मूँह पर करारा तमाचा मार कर इतिहास रच दिया।


मैं बधाई देता हूँ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे भाई जनाब MD Asharul Haque साहब को जिन्होने अपनी लगन और मेहनत की दम पर सबको ये बता दिया जीत किसी बड़े चेहरे, बिकाऊ मीडिया कबरेज और फर्ज़ी ताम-झाम की मोहताज नहीं होती बल्कि मजबूत संगठन, सही रणनीति और ज़मीनी स्तर की कड़ी मेहनत जीत को आपकी चौखट पर नाक रगड़ने को मजबूर कर देती है।

साथ साथ मैं बधाई देता हूँ अपनी शानदार जीत के बाद पार्टी के पहले विधायक बनने वाले जनाब मोहम्मद नौशाद सिद्दिक़ी जी को जिन्होने अपनी कड़ी मेहनत से चुनाव जीतकर लोगों को राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी की चर्चा करने पर मजबूर कर दिया।