नालंदा की बेटी शमशी फिरदौस को मिला खास सम्मान।
सोहसराय के एलाइट गार्डन रेस्टोरेंट में आयोजित हुए मिस्टर एंड मिस फैशन आईकॉन बिहार के ग्रैंड फिनाले में नालंदा की बेटी शमशी फिरदौस को नालंदा रत्न और मॉडलिंग दुनिया के बादशाह रिशव कश्यप के हाथों सम्मानित किया गया। नालंदा की होनहार बेटी शमशी फिरदौस अपनी मेहनत और काबिलियत की वजह से लगातार सुर्खियों पर छाई रहती हैं। यह अभी संत जोसेफ की वर्ग 11वीं की छात्रा है। बताते चलें कि पढ़ाई के साथ-साथ इनके अंदर और भी कई हुनर है जिसमें इन्होंने अपना अच्छा खासा मक़ाम बनाया है। यह नालंदा ब्लड ग्रुप की बेहतरीन सामाजिक कार्यकर्ता है, साथ ही में वक्त टीवी की एंकर भी है। इसके अलावा भी यह बचपन से स्पोर्ट्सपर्सन रही है। कई खेलों में इन्होंने अपना परचम लहराया है साथ ही यह तायक्वोंडो की दिग्गज अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। मात्र 16 साल की उम्र में इतनी सारी कामयाबी हासिल करना मायने रखता है। लगातार हर कामयाबी को हासिल करके ये समाज के लिए मिसाल बनी हुई है और कई लड़कियां इन्हें अपना की आइडियल है। नालंदा की बेटी शमशी फिरदौस को सम्मान देकर पूरे बिहार में खुशियों की लहर गूंज गई है।
0 Comments