बिहारशरीफ:-कोरोना महामारी से आए दिन लोगों की जान जा रही है।ऐसे मुश्किल घड़ी में Sdpi/Pfi जैसी संस्था लगातार लोगों की मदद कर रही है वो भी ऐसे वक्त में जब अपना साया भी साथ छोड़ देता है।आपको बताते चलें कि बिहारशरीफ के भैंसासुर निवासी डॉ अशोक कुमार सिन्हा के भाई रिटायर्ड CRPF जवान अरुण कुमार सिन्हा का कोरोना से देहांत हो गया परिवार ने अंतिम कार्यक्रम के लिए गुहार लगाई तो Sdpi बिहारशरीफ इकाई ने आगे आकर मदद किया और रमज़ान मे रोज़ रख कर सदस्यों ने 17 नम्बर शमशानघाट में चिता दहन किया।एसडीपीआई के स्टेट कमिटी के सदस्य शमीम अख्तर ने कहा कि मानवता के नाम पर एसडीपीआई हर कदम लोगों के साथ है।


0 Comments