कोरोना मरीजों के मदद के लिए अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) ने बनाई डॉक्टरों की टीम जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर ,बीमारी से लेकर अन्‍य समस्‍या का कर रहे निदान।


पटना: अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा,प्रदेश अध्यक्ष,बिहार हरिओम कुशवाहा द्वारा बिहार राज्य समेत देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लोगों को मदद करने हेतु बिहार प्रदेश चिकित्सा सलाहकार की टीम गठन किया गया। इसमें 4 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। जो लोगों को 24 घंटा मदद करेगी और परामर्श देगी।संगठन के पदाधिकारियों में शामिल है।डॉक्टर अवधेश वर्मा    8969345375 डॉक्टर संजीव कुमार  8581818716 डॉक्टर अवधेश निराला 9113761927 डॉ विवेक कुमार 9798283502 साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा का नंबर 9431019673 प्रदेश अध्यक्ष,बिहार हरिओम कुशवाहा जी का नंबर 9431274188 को जारी किया गया जो कोरोना संबंधित मदद, जानकारी,एवं निःशुल्क चिकित्सा परामर्श देंगे। अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने नंबर जारी करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों एवं परिजनों को कोरोना संबंधित किसी भी प्रकार की मदद, जानकारी और निःशुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए उपरोक्त दिए गए नंबर पर बात कर प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही  बिहार राज्य समेत अन्य राज्यों के संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया की कि अपने स्तर से आसपास के लोगों को यथासंभव मदद करें। प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा कि इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कभी भी फोन कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकता है जो की पूर्णता निःशुल्क है।