भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ नालन्दा के द्वारा प्रदेश मंत्री अशोक कुमार के नेतृत्व में कोरेना से बचाव हेतु मास्क पहनने एव सरकार द्वारा जारी किये गये कोविद प्रोटोकॉल के पालन करने हेतु जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है
जनजागरण हेतु भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा टोटो चालको के बीच अस्पताल चौराहा फुटकर विक्रेताओं के बीच मास्क वितरण किया गया साथ ही आग्रह किया गया कि मास्क के बिना अपने घर से बाहर नही निकले
जनजागरण अभियान के तहत ही भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चिमनी भट्टा पर कार्यरत मजदूरो के बीच मास्क का वितरण किया गया एवं उनसे आग्रह किया गया आप किसी भी परस्थिति में अपने कार्यस्थल से वापस घर नही जाएगा अगर किसी भी समस्या आती है तो भारतीय मजदूर संघ के द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबर एव राज्य सरकार द्वारा प्रबाशी श्रमिको के लिये जारी नंबर की जानकारी दी गई


0 Comments