अलमीर फाउंडेशन के जज़्बे को सलाम-कोरोना काल मे ऑक्सीजन की मदद पहुंचाकर बचा रहे हैं लोगों की जान।

बिहारशरीफ:-पुरे देश मे जिस तरह से दुबारा कोरोना एक भयावह रूप ले चूका है मरीज़ो की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है ऐसे मे हॉस्पिटलस मे मरीज़ो के लिए बेड नहीं है और पुरे देश के हॉस्पिटलस मे ऑक्सीजन की कमी देखी गयी जिसके कारण कई मरीज़ों की जान गयी ऐसे मे Al-Meer Foundation की टीम द्वारा स्थापित ऑक्सीजन बैंक के द्वारा फिर से मरीज़ों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैय्या कराया जा रहा है, पिछली बार जब देश मे कोरोना ने अपने पैर फैलाये थे उस वक़्त अल मीर की टीम द्वारा दिन रात मरीज़ों को मुफ्त मे ऑक्सीजन सिलिंडर दिया गया था और आज फिर से दुबारा वही स्थिति उत्पन्न हो चुकी है ऐसे मे अल मीर फाउंडेशन की टीम शहरवासियों के लिए उपस्थित है।