राष्ट्रीय युवा शक्ति के जिला कमेटी का किया गया विस्तार।
----------------------------------------------
बिहार शरीफ -जिले में समाज हित एवं छात्र हित के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति के जिला इकाई का विस्तार प्रदेश अध्यक्ष सुमंत कुमार पटेल एवं जिला अध्यक्ष अमरजीत कुमार के द्वारा किया गया। जिसमें देश हित के लिए समर्पित युवाओं को जिला स्तरीय कार्यभार प्रदान किया गया जिसमें संजय यादव को बिहार शरीफ का महानगर अध्यक्ष, आदित्य कुमार जिला उपाध्यक्ष, सिकंदर कुमार जिला उपाध्यक्ष, शुभम पांडे जिला उपाध्यक्ष, कौशलेंद्र मधुकर जिला उपाध्यक्ष, प्रिंस सक्सेना जिला महामंत्री, गौरव गुप्ता जिला महामंत्री, रितिक रंजन जिला मंत्री, दीपक यादव जिला मंत्री, बिट्टू कुमार जिला मंत्री, उत्सव आनंद भदानी जिला प्रवक्ता, देवेंद्र कुमार जिला कोषाध्यक्ष, धीरज कुमार जिला कोषाध्यक्ष, अभिनव आलोक जिला मीडिया प्रभारी एवं कुंदन कुमार पांडे को जिला कला प्रमुख के रूप में कार्यभार प्रदान किया गया। सभी युवाओं ने अपने पदभार को ग्रहण कर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का निर्णय लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुमंत कुमार पटेल, जिला अध्यक्ष अमरजीत कुमार, एवं संगठन के अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

0 Comments