पवित्र महीना रमजान उल मुबारक को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार द्वारा घोषित नाइट कर्फ्यू में नरमी बरतने को अपील।एसडीपीआई।


नालंदा 13/04/2021 एसडीपीआई नालंदा ने कोरोना की दूसरी लहर को काबू पाने के लिए हुकूमत बिहार की तरफ से जारी पार्ट टाईम नाइट-कर्फ्यू में कुछ नरमी बरतने की दरख्वास्त की है।

उक्त बातें एसडीपीआई जिलाध्यक्ष आसिफ अहसन ने कहा कि बिहार सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को काबू करने की गरज से राज्य में बढ़ती कोरोना के प्रकोप को देखते हुए शाम 7 बजे से सुबह सवेरे तक कुल धार्मिक स्थलों और धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी लगाई है। जबकि इस्लामिक पवित्र महीना रमजान उल मुबारक 14 अप्रैल 2021 से शुरू हो रहा है,इस महीने के दौरान मुसलमान बड़ी तादाद से रात में इबादत में व्यस्थ रहते है, जबकि पिछले साल की कोरोना की रोकथाम के सिलसिले  में एलान से लॉकडाउन में मुसलमानों के रमजान महीने की इबादत को अंजाम देना बहुत मुश्किल बना दिया था,

अतः बिहार सरकार से गुजारिश है कि नाइट कर्फ्यू के निर्धारित समय 7 बजे को संशोधित कर रात्रि 10 बजे से सुबह सवेरे तक कर दिया जाए।जिससे मुसलमानों को रमजान जैसे पवित्र महीनो में इबादत करने में आसानी हो और उनका काम-काज बेहतर ढंग से हो सके।