लॉक डाउन सीजन 2.

नाईट लॉकडाउन का दिखा शहर में पूरा असर,7 बजे के बाद बंद हो गई दुकानें।

बिहारशरीफ- लॉकडाउन सीज़न 2,जी हाँ अगर भूल गए लॉक डाउन तो आ जाइए लॉकडाउन रिटर्न्स में।बढ़ते कोरोना वायरस को देखते हुए बिहार राज्य सरकार के आह्वान पर रात्री 7 बजे से सभी दुकानों को बंद करने के आदेश पर बिहारशरीफ में भी रात्रि 7 बजे सभी दुकान बंद होने लगी।साथ ही साथ लोग जल्दबाजी में गलियों का सहारा लेने लगे।लोग पुलिस की गाड़ियां देखते ही भागने लगे तो कहीं लोग शॉर्ट रास्ते में पुलिस से छिपते दिखे।लहेरी थाना पुलिस, बिहार पुलिस एवं यातायात थाना की गाड़ी गश्ती करते दिखी।