निकाह के बाद उठा जनाज़ा।एक रात में ही बेवा हो गयी सिमरन, रात में हुआ निकाह,सुबह दूल्हे का ठंडा पड़ा था शरीर,अस्पताल ले गये पर हो गयी थी मौत।

पटना:-पटना के फुलवारी शरीफ के ईसापुर में एक अजीबोगरीब घटना में सुहागसेज पर ही दूल्हे की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गयी. जब दूल्हे मो राजा (22 साल) के निकाह की रस्मे हुई तो वह बिल्कुल स्वस्थ था लेकिन सुबह सुहाग सेज पर ही उसने दम तोड़ दिया. अपने दूल्हा को सुबह सुबह हाथ पांव और पूरा शरीर ठंडा पड़ा देख बीवी सिमरन ने परिवार वालों को बुलाया तो खुशियों के माहौल में अचानक कोहराम मच गया. परिजनों ने आनन फानन दूल्हा राजा को शहर के एक निजी हॉस्पिटल ले गए जहां उसे चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. घटना को लेकर दूल्हा दुल्हन के परीवार में में मातम का माहौल है. वहीं, बड़े ही गमगीन माहौल में देर शाम दूल्हा को जनाज़ा उठा।राजा और सिमरन दोनों आपस मर बेइंतहा मुहब्बत भी करते थे. इसकी जानकारी परिवार वालों को हुई तो निकाह कराने का फैसला लिया गया था. दुल्हन के परिवार वाले नया टोला फुलवारी में रहते थे. लेकिन शादी दूल्हा मो. राजा के घर पर ही हो रहा था.

दूल्हे की मौत को खबर सुनकर परीवार में रोना पीटना मच गया. दूल्हे राजा की मौत अचानक कैसे हो गयी इसके बारे में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. कुछ हार्ट अटैक से उसकी मौत होंने की बातें भी कर रहे थे.

बिताए पलों को याद कर दुल्हन की आंखे बरसती रहीं. दूल्हा दुल्हन की मां पिता भाई बहनों और परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है. एक बात सभी लोगों की जुबान पर हैं कि अल्लाह की मर्जी के आगे किसी की नहीं चलती है. हर कोई उस मासूम दुल्हन और उसके हाथों में में रचाई मेहंदी को देख रहे थे. जिसका रंग तो सुर्ख था लेकिन उसकी रौनक गायब थी.